जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: पैर में गोली लगने से घायल गो-तस्कर की मौत, 9 मुकदमों का था आरोपी।

जाैनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन और खेतासराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान उसरबस्ती नहर पुल के पास एक गो-तस्कर के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तस्कर के पैर में गोली लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई थी। आरोपी की पहचान खेतासराय थानाक्षेत्र के मारुखपुर निवासी निसार के रूप में हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ बनुआडीह नहर पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे। सूचना मिली कि खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय एक बदमाश का लेदरही से पीछा कर रहे हैं। बदमाश सेठुआपारा नहर की पटरी पकड़ कर बनुआडीह की ओर भाग रहा है। इस पर खुटहन और खेतासराय के थानाध्यक्षों ने उसरबस्ती नहर पुल के पास घेराबंदी की। इस पर बदमाश गाड़ी मोड़कर शेरपुर की तरफ भागने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद बाइक छोड़कर भागने लगा। 

पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश को पुलिस की गोली लग गई। घायल बदमाश को रात 9:16 बजे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए गो-तस्कर के खिलाफ बक्शा, खुटहन, खेतासराय और जलालपुर में नौ मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto
  • user by YLoQvmYHUtBTey

    nvbRMRtXm

    quoto
  • user by OCTpUXGGfgSGsH

    BRdogFBMrfPCkeY

    quoto