रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई CM, राजधानी में चौथी महिला मुख्यमंत्री; शपथ आज।

Rekha Gupta is new Delhi CM : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में आज मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा। 


रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रही हैं। रेखा गुप्ता भाजपा की 5वीं महिला मुख्यमंत्री हैं।

रेखा गुप्ता ने इस मौके पर क्या कहा.?

इस मौके पर मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि, मैं पीएम मोदी, अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और दिल्ली की जनता को धन्यवाद करना चाहूंगी। जिन्होंने 27 साल बाद दिल्ली में जो एक नया अध्याय शुरू होने वाला है उसकी जिम्मेदारी मुझको दी है और ये पूरे देश की महिलाओं के लिए सम्मान की घड़ी है मेरा एक-एक क्षण इस जिम्मेदारी को पूरा करने में लगेगा।

ये विधायक बनाए जाएंगे मंत्री॥

बीजेपी की तरफ से प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह को मंत्री बनाए जाएंगे।

रेखा गुप्ता पहली बार की विधायक हैं। उन्होंने शालीमारबाग सीट से 29 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। अब तक सबसे प्रबल दावेदार बताए जा रहे प्रवेश वर्मा ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम पर विधायकों ने सहमति की मुहर लगाई। 8 फरवरी को भाजपा की जीत के बाद से ही नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलों का दौर चल रहा था। रेस में करीब एक दर्जन नेताओं के नाम गिनाए जा रहे थे।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई॥

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्‍ट में लिखा "रेखा गुप्ता को दिल्ली में बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और उनके प्रयासों से दिल्ली विकसित भारत की विकसित राजधानी बनेगी।"

अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता को दी बधाई॥

रेखा गुप्ता के सीएम के ऐलान के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली की जनता को किए गए सारे वादे वे पूरे करेंगी। दिल्ली की जनता के विकास और भले के हर कार्य में हम उन्हें सहयोग करेंगे।"

आतिशी ने क्या कहा..?

निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि रेखा गुप्ता चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं नई मुख्यमंत्री को बताना चाहती हूं कि दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। यह अच्छी बात है कि एक महिला राज्य का नेतृत्व कर रही हैं। मुझे उम्मीद है कि रेखा गुप्ता जल्द ही महिलाओं को 2,500 रुपये देने के बीजेपी के वादे को पूरा करेंगी।

गोपाल राय ने भी जताई उम्मीद॥

वहीं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि मैं रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। हमें विश्वास है कि नई मुख्यमंत्री बीजेपी द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगी और अरविंद केजरीवाल सरकार के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाएंगी।

महिला सीएम होने अच्छी बात- मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "ये फैसला भी ऐतिहासिक और दिल्ली का जनादेश में ऐतिहासिक और हमारी सीएम का महिला होना भी अच्छी बात है। महिलाओं को हम सलाम कर रहे है और हम चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं शपथ ग्रहण समारोह में आएं।"

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को दी बधाई॥

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने के ऐलान पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, "दिल्ली बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने पर रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"


कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

हरियाणा में जन्म हुआ॥

रेखा गुप्ता की उम्र 50 वर्ष है। उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर॥

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई। बाद में उन्होंने नगर निगम की राजनीति में प्रवेश किया, 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद चुनाव जीता और 2012 में फिर से चुनाव जीता। उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर का पद भी संभाला था। भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को साल 2015 और 2020 दोनों विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता को दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, दोनों चुनाव में वंदना कुमारी ने उन्हें मात दी थी। हालांकि, साल 2025 के चुनाव में रेखा गुप्ता ने आखिरकार आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को चुनाव हराया और अब वह दिल्ली की सीएम बनेंगी।

इन 3 वजहों से रेखा गुप्ता को मौका॥

पहली वजह- रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे कई वजहें हैं। मुख्यतौर पर पहली वजह महिला कार्ड है। एक महिला मुख्यमंत्री की सत्ता से विदाई के बीच भाजपा ने एक अन्य महिला को ही दिल्ली संभालने का मौका दिया है। दिल्ली के चुनाव में महिला वोटर्स को लेकर भाजपा और आप में काफी होड़ दिखी थी। भाजपा ने रखा गुप्ता को सीएम बनाकर अरविंद केजरीवाल को भी राजनीतिक रूप से बड़ा जवाब दिया है, जिन्होंने चुनाव में जीत मिलने पर आतिशी को हटाकर खुद सीएम बनने का ऐलान किया था।

दूसरी वजह- रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने वैश्य समाज को भी साधा है। वैश्य समाज को भाजपा का कट्टर समर्थक माना जाता रहा है। ऐसे में भाजपा ने एक वैश्य सीएम देकर समुदाय को रिटर्न गिफ्ट दिया है।

तीसरी वजह- रेखा गुप्ता का संघ परिवार से तीस साल पुराना नाता है। वह छात्र राजनीति से ही सक्रिय रही हैं। भाजपा के छात्र संगठन में भी लंबे समय तक काम कर चुकी हैं। 1996-97 में दिल्ली छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। गुप्ता ने भाजपा दिल्ली में महिला मोर्चा की महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।

अब तक कौन-कौन दिल्ली में बना सीएम.?

रेखा गुप्ता दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री हैं। अंतरिम सरकार के दो सीएम को जोड़ लें तो वह 10वीं मुख्यमंत्री हैं। दिल्ली में इससे पहले आतिशी, अरविंद केजरीवाल, शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज, साहिब सिंह वर्मा, मदनलाल खुराना, गुरमुख निहाल सिंह और ब्रह्म प्रकाश को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा का CM

27 साल बाद भाजपा को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका मिला है। इससे 1993 से 1998 तक राजधानी दिल्ली में भाजपा की सरकार थी। लेकिन तब 5 साल में तीन बार मुख्यमंत्री बदलने की नौबत आ गई थी। क्रमश: मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज को सीएम की कुर्सी पर बिठाया गया था।

भाजपा का दूल्हा कौन, AAP ने बनाया था चुनाव का था मुद्दा

भाजपा की जीत होती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसे 'आप' की ओर से बड़ा मुद्दा बनाया गया था। अरविंद केजरीवाल ने बार-बार भाजपा को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के नाम की घोषणा करने की चुनौती दी थी। 'आप' ने इसे अपने कैंपेन का हिस्सा बनाते हुए पूछना शुरू कर दिया कि 'भाजपा का दूल्हा' कौन है? पार्टी ने एक अनोखा तरीका अपनाते हुए दिल्ली में कई जगह बैंड-बाजे के साथ खाली घोड़ा भी घुमाया। भाजपा ने बार-बार एक ही जवाब दिया कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री पद की घोषणा चुनाव बाद विधायक दल की बैठक में होगी।

भाजपा ने 48 सीटों पर खिलाया कमल॥

भाजपा ने करीब तीन दशक बाद दिल्ली में बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने 5 फरवरी को हुए मतदान में 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, पिछले दो चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली 'आप' 22 सीटों पर सिमट गई। 2020 में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 63 और 2015 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2013 के चुनाव में भाजपा बहुमत से कुछ ही कदम दूर रह गई थी। तब ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाई थी। हालांकि, यह सरकार 49 दिन ही चल पाई थी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

logo

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

Who is the Best Actress of 2024

35%
11%
31%
17%
2%
4%
logo

Top Categories

logo

Recent Comment

  • user by uQLbvTezXaBhtXYvLiCodpPQ

    iMTekMpviuIsjfVL

    quoto
  • user by YLoQvmYHUtBTey

    nvbRMRtXm

    quoto
  • user by OCTpUXGGfgSGsH

    BRdogFBMrfPCkeY

    quoto