clock December 24,2023

भोले की भक्ति में डूबे अनंत अंबानी: काशी विश्वनाथ धाम, कालभैरव में किए दर्शन।

वाराणसी। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने मंगलवार को काशी के प्रमुख मंदिरों में शीश नवाया। मंगलवार की शाम अनंत अंबानी ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। अनंत अंबानी ने सबसे पहले विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। 

अर्चकों ने मंत्रोच्चार के बीच सविधि पूजन कराया। दर्शन के बाद वह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे, जहां मां भगवती की विशेष आराधना की गई। मंदिर गर्भगृह में 21 अर्चकों ने विशेष कुमकुम पूजन कराया। पूजन के दौरान अनंत अंबानी ने मां अन्नपूर्णा को पुष्पमाला अर्पित कर परिवार एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

अनुष्ठान के पश्चात उन्होंने मंदिर के महंत शंकरपुरी से भेंटकर मंदिर द्वारा संचालित सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्राप्त की। महंत शंकरपुरी ने उन्हें प्रसाद स्वरूप मां अन्नपूर्णा की चुनरी, स्फटिक माला और स्मृति-चिह्न भेंट किया। 

इस दौरान प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बता दें कि अपने विवाह के बाद भी अनंत अपनी धर्मपत्नी के साथ काशी की धार्मिक यात्रा पर आए थे। मंगलवार को काशी में बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के बाद दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर, संकटमोचन और कालभैरव दरबार में भी हाजिरी लगाई। इस दौरान निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ ही पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रही। हालांकि मंदिरों में आम श्रद्धालुओं के आगमन पर कोई रोक नहीं लगाई गई।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

vote-image

"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"

35%
11%
31%
17%
2%
4%
0%
0%

Top Categories

Recent Comment