Darshan in Kedarnath : केदारनाथ यात्रा 2026: दर्शन मुफ्त, लेकिन हेलिकॉप्टर और पूजा शुल्क हुआ महंगा॥
Darshan in Kedarnath : केदारनाथ यात्रा करने वालों के लिए इस बार जरूरी अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने वाली है, लेकिन इस बार यात्रियों को पहले से थोड़ा ज्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है। खासकर हेलिकॉप्टर सेवा के किराए और पूजा-अर्चना के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए राहत की बात यह है कि सामान्य दर्शन अब भी पूरी तरह मुफ्त रहेंगे।
नई व्यवस्था के तहत इस बार हेलिकॉप्टर सेवाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया बदली गई है, जिसमें कुल 8 कंपनियां शामिल होंगी। इनमें से 2 ऑपरेटर गुप्तकाशी से, 4 फाटा से और 2 सिरसी से उड़ानें संचालित करेंगे। सभी प्रमुख हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
नई दरों में गुप्तकाशी से इतना रहेगा एकतरफा किराया॥
नई दरों के अनुसार एकतरफा किराया गुप्तकाशी से ₹6,077, फाटा से ₹4,840 और सिरसी से ₹3,043 तय किया गया है, जिसमें GST और बुकिंग शुल्क अलग से जोड़ा जाएगा, जिससे कुल खर्च और बढ़ जाएगा। पिछले साल की तुलना में दरें एकतरफा घोषित होने के कारण सीधी तुलना मुश्किल है, लेकिन फाटा रूट पर बढ़ोतरी ज्यादा महसूस की जा रही है, जबकि सिरसी रूट से जाने वालों को कुछ राहत मिली है।
वहीं बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ दोनों ही धामों में पूजा-अर्चना के शुल्क में भी इजाफा किया गया है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने नई दरें लागू करते हुए केदारनाथ में दिनभर की पूजा का शुल्क ₹28,600 से बढ़ाकर ₹51,000 कर दिया है, जो लगभग 78% की वृद्धि है। इसके अलावा महाभिषेक ₹11,500, रुद्राभिषेक ₹7,500, लघु रुद्राभिषेक ₹7,100, अखंड ज्योति (दैनिक) ₹5,100 और वार्षिक ₹35,000, शिव सहस्रनाम ₹2,500, कपूर आरती ₹2,400 और बाल भोग ₹1,500 कर दिया गया है।
बद्रीनाथ धाम में भी बढ़ाए गए पूजा शुल्क॥
इसी तरह बद्रीनाथ धाम में भी पूजा शुल्क बढ़ाए गए हैं, जहां श्रीमद्भागवत कथा का शुल्क ₹51,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दिया गया है, जबकि महाभोग ₹45,000, बाल भोग ₹10,000, स्वर्ण आरती ₹6,100, महाभिषेक ₹5,500, अभिषेक ₹5,300, चांदी आरती ₹5,100, अखंड ज्योति (दैनिक) ₹2,100, वार्षिक ₹6,000, वेद व गीता पाठ ₹3,100, खीर भोग ₹2,100 और कपूर आरती ₹3,000 कर दी गई है।
ऐसे में जो श्रद्धालु इस बार चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं, उन्हें अपना बजट पहले से तैयार करते समय इन नई दरों को ध्यान में रखना होगा। हेलिकॉप्टर बुकिंग के साथ GST और अन्य चार्ज भी जोड़ने होंगे और अगर विशेष पूजा कराने की योजना है तो उसके अनुसार खर्च का आकलन करना जरूरी होगा। हालांकि आम श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी राहत यही है कि बाबा केदार के सामान्य दर्शन अब भी पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Leave a Reply
Cancel ReplyPopular News
VOTE FOR CHAMPION
"Who will be the winner of IPL 2026? Vote Now!"
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
World News
4
-
America
4
-
India
3
-
State
3
-
Crime
3